सहारनपुर। राष्ट्रीय लोकदल सुप्रीमों जयंत चैधरी के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए आरती शर्मा के नेतृत्व में आज महिलाओं ने रालोद की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प लेते हुए 2022 के विस चुनाव में पार्टी उम्मीदवारों को विजयी बनाने का विश्वास दिलाया। हकीकत नगर स्थित कैम्प कार्यालय पर पूर्व मंत्री व लोक संकल्प समिति के सदस्य तथा वरिष्ठ नेता चै.नीरपाल सिंह, जिला संयोजक चै.अर्जुन सिंह, प्रदेश महासचिव अय्यूब हसन, प्रदेश सचिव भूरा मलिक के समक्ष आरती शर्मा की अगुवाई में कई महिलाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पूर्व राज्यमंत्री चै नीरपाल सिंह ने कहा कि महिलाओं का सम्मान सर्वाेपरि है।
नारी शक्ति देश की सबसे बड़ी ताकत है जिसे नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता।राष्ट्रीय लोकदल में सभी मात्र शक्तियों को पूरा सम्मान दिया जायेगा। महिला ब्रिगेड की नेता आरती शर्मा ने कहा कि हमारी महिला ब्रिगेड मिशन 2022 के लिए तैयार है।हर बूथ पर महिलाओं की हिस्सेदारी होगी। आरती शर्मा ने कहा कि महिला ब्रिगेड पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चैधरी के लिए हर कुर्बानी देने को तैयार है।जयंत चैधरी के इशारे पर महिलाएं झांसी की रानी की तरह लड़ेंगी। आरती ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार हो रहे है। राष्ट्रीय लोकदल सभी महिलाओं को न्याय व सम्मान देने का वायदा करती है।उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि राष्ट्रीय लोकदल के झंडे के नीचे आओ तुम्हें ताकत मिलेगी। गुलशन खान व शाहिस्ता ने कहा कि हमारी महिला यूनिट जयंत चैधरी के हाथों को मजबूत करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी।
राष्ट्रीय लोकदल में शामिल होने वाली मुख्य महिलाएं नरेश रानी, साधना सिंह, प्रीती शर्मा, सोनम धीमान, हीना खान, दिलशाद बेगम, शीबा परवीन, बाबरी, अलीशा खान, निशा, रुखसाना, ज्योति अरोड़ा, प्रियंका शर्मा, तबस्सुम, सितारा बेगम, नसीमा आदि ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान चै.अरविंद मलिक, शरनदास सोनकर, चै. नरेंद्र, चै.जितेंद्र, सचिन चैधरी, सपन कुमार आदि उपस्थित रहे।